Site icon NewsNorth

TikTok पर लगा बैन हटा; इस देश ने बदला फैसला, बताया इसके पीछे का कारण?

tiktok-layoffs-entire-india-staff

Ban on TikTok lifted in Nepal: लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफार्म में से एक TikTok भारत सहित कई देशों में बंद किया जा चुका है, इसके स्वामित्व वाली कंपनी के ऊपर अलग अलग देशों में उपयोगकर्ता के डेटा चोरी करने के आरोप लगाए गए है। फिर भी दुनियाभर में कई देशों में यह चीनी ऐप बढ़े ही आसान तरीकों से उपयोग किया जा रहा है, साथ ही ऐसे देशों में काफ़ी लोकप्रिय भी है।

इसलिए इस सोशल मीडिया प्लेटफार्म के बैन होने या इसे जुड़ी कोई भी खबर जानने के लिए लोगों के अंदर उत्सुकता बनी रहती है, इस बीच एक ऐसी ही खबर सामने आई है, जो भारत के पड़ोसी देश के TikTok प्रेमी नागरिकों को खुश कर सकती है।

जी हां! भारत के पड़ोसी देश नेपाल में TikTok को बैन किए जानें के बाद एक बार फिर से चालू करने के शासनदेश दिए गए है, जिसके बाद नेपाल में TikTok उपयोग करने वाले लोगों में खुशी की लहर दौड़ रही है।

नेपाल सरकार की कैबिनेट बैठक मे लिया फैसला

नेपाल ने पिछले कुछ दिनों पूर्व चीनी ऐप को सामाजिक सद्भाव और सद्भावना को बिगाड़ने वाला बताते हुए लोकप्रिय वीडियो शेयरिंग ऐप को गैरकानूनी घोषित कर दिया था, और साथ ही तत्काल प्रभाव से पूरे देश में बैन कर दिया था।

लेकिन अब सरकार ने TikTok पर से प्रतिबंध हटा दिया है, इसके बारे में जानकारी देते हुए सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि टिकटॉक से बैन हटाने का निर्णय कैबिनेट की बैठक में लिया गया, जब पेरंट कंपनी ByteDance ने TikTok से जुड़ी कमियों को ठीक करने और इसकी सामग्री को विनियमित करने के लिए नेपाल के कानून प्रवर्तकों के साथ सहयोग करने पर सहमति व्यक्त की। जिसके बाद चीनी ऐप से प्रतिबंध हटा लिया गया।

See Also

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

गौरतलब हो, भारत अमेरिका सहित अन्य कई देशों में चीनी ऐप को देश मे बैन कर रखा गया है। जहां TikTok में बैन लगाया गया है उनमें से कुछ नाम इस प्रकार है, नामइंडोनेशिया ने 2023 में टिकटॉक को बैन कर दिया था। इसके साथ ही किर्गीस्तान, ऑस्ट्रेलिया, रुस, यूनाइटेड किंगडम, बेल्जियम, डेनमार्क, कनाडा, न्यूजीलैंड, ताइवान, माल्टा, फ्रांस, नॉर्वे और लातविया ने भी टिकटॉक को बैन कर रखा है। उधर,पाकिस्तान, बांग्लादेश और अजरबैजान देशों ने टिकटॉक पर आंशिक तौर पर प्रतिबंध लगा रखा है।

Exit mobile version