Now Reading
पृथ्वी के करीब आएगा 1,082 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड, पृथ्वी को है खतरा!

पृथ्वी के करीब आएगा 1,082 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड, पृथ्वी को है खतरा!

  • 19 अगस्त को पृथ्वी के करीब से गुजरने वाला एस्ट्रोयड अपोलो समूह का है.
  • JV33 आकार किसी बड़े मैदान के समान (1,082 फीट चौड़ा) है.
asteroid-hitting-earth-real-possibility-says-isro-chief

1,082 feet wide asteroid will come close to Earth: अंतरिक्ष में कई प्रकार की घटनाएं घटित होती रहती है, जिसमें अंतरिक्ष वैज्ञानिक नजर बनाए रखते है, और जब कुछ अजीब दिलचस्प या कोई खतरनाक घटनाएं अंतरिक्ष में घटती है तो उसकी जानकारी देकर या अलर्ट जारी करके आम लोगों को सावधान होने के लिए कहा जाता है।

ऐसा ही एक दिलचस्प वाकया अंतरिक्ष में अगले हफ़्ते घटने वाला है, जिसे लेकर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अलर्ट जारी किया है। NASA के अनुसार, अगले हफ़्ते तकरीबन 19 अगस्त को पृथ्वी के करीब एस्ट्रोयड 2024 JV33 नामक एस्ट्रोयड पहुंचने वाला है। JV33 नाम का उक्त एस्ट्रोयड 39,849 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है। नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) के अनुसार 19 अगस्त को उक्त एस्ट्रोयड 45 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी पर सबसे करीब पहुंच जाएगा।

19 अगस्त को पृथ्वी के करीब से गुजरने वाला एस्ट्रोयड अपोलो समूह का है और इसका आकार किसी बड़े मैदान के समान (1,082 फीट चौड़ा) है।

पृथ्वी में क्या होगा असर

JV33 क्षुद्र ग्रह के अलावा एक अन्य क्षुद्र ग्रह PQ5 भी पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है, एक पृथ्वी के सबसे करीब 19 अगस्त को होगा तो दुसरा 20 अगस्त को यदि यह सामान्य रूप से यात्रा करते है तो कोई परेशानी की बात नहीं है लेकिन गुरुत्वाकर्षण बल के कारण रास्ता भटककर यह पृथ्वी के किसी हिस्से से टकराते हैं, तो उस क्षेत्र में भारी नुकसान हो सकता है। आपकों जानकारी के लिए बता दे, नासा लगातार पृथ्वी के निकट स्थित वस्तुओं पर नजर रखता है और उनके प्रक्षेप पथों का डेटाबेस बनाए रखता है। यानि किस रास्ते से कौन सा क्षुद्रग्रह होकर गुजरता है और उसका पृथ्वी पर क्या असर होता है, उसकी जानकारी रखी जाती है।

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

गौरतलब हो कि 150 मीटर से बड़े व्यास वाले और 4.6 मिलिनय मील यानी 7.4 मिलिनय किलोमीटर से ज्यादा नजदीक से जाने वाले क्षुद्रग्रहों के संभावित खतरनाक क्षुद्रग्रह माना जाता है। पिछले महीने जुलाई में भी 220 फुट (67 मीटर) की एक अंतरिक्ष चट्टान जैसा था, जो 45,388 मील प्रतिघंटे की रफ्तार से पृथ्वी की तरफ बढ़ा था और 17 जुलाई 2024 को पृथ्वी से लगभग 3 मिलियन मील यानी 4.8 मिलियन किमी की दूर से गुज़रा था।

See Also
meta-urged-to-lift-ban-on-word-shaheed

 

 

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.