Site icon NewsNorth

Samsung के कर्मचारियों ने शुरू की इतिहास की सबसे बड़ी हड़ताल

samsung-to-layoff-employees-amid-falling-sales-in-india

Samsung Employees Strike: दक्षिण कोरिया आधारित दिग्गज टेक कंपनी Samsung को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ऐसा लगता है कंपनी एक बड़ी मुश्किल से गुजरने वाली है। असल में Samsung के कर्मचारियों ने एक बड़ी हड़ताल का ऐलान किया है, जिसके चलते कंपनी के सामने एक नई चुनौती खड़ी हो गई है। असल में Samsung के कर्मचारियों ने आज सोमवार से हड़ताल शुरू कर दी है।

यह इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि इसे Samsung के इतिहास की सबसे बड़ी हड़ताल के रूप में देखा जा रहा है। वैसे तो Samsung के लिए हड़ताल नई बात नहीं है, पहले भी कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पहले भी हड़ताले की हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि हाल में हुई पिछली हड़ताल के बाद मांगों पर सहमति नहीं बन पाने के कारण फिर से 3 दिनों की व्यापक हड़ताल शुरू कर दी है।

Samsung Employees Strike

इस संबंध में ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार इस व्यापक हड़ताल का सीधा असर Samsung के सेमीकंडक्टर  या कहें तो चिप के उत्पादन पर पड़ सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, Samsung के यूनियन ह्वासियोंग में स्थित सेमीकंडक्टर प्लांट के बाहर इस हड़ताल के तहत 5,000 लोगों के जमा होने की उम्मीद की जा रही है। इतना ही नहीं बल्कि यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि मांगे पूरी न होने पर बड़ी संख्या में कर्मचारी काम छोड़ सकते हैं।

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

क्यों शुरू हुई हड़ताल

सामने आ रही जानकारियों के अनुसार, Samsung के कर्मचारी वेतन और छुट्टी को लेकर असंतुष्ट बताए जा रहे हैं। हड़ताल के नेतृत्व कर रही नेशनल सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स यूनियन में 28,000 से ज्यादा कर्मचारियों  सदस्य हैं। इस यूनियन का कहना है कि सैलरी को लेकर कोई समाधान नहीं निकलने से इस व्यापक हड़ताल की नौबत आ गई है।

See Also

असल में कथित तौर पर पिछले साल चिप यूनिट में काम करने वाले कर्मचारियों को चिप बिजनेस के घाटे में होने का हवाला देकर बोनस का भुगतान नहीं किया गया था। यह भी हड़ताल के प्रमुख कारणों में शामिल है।

कर्मचारियों की यूनियन का दावा है कि कंपनी ने उनके साथ समझौता करने के बजाय उनकी मांगों को नजरअंदाज किया है। गौर करने वाली बात ये है कि यह हड़ताल Samsung के चिप प्रोडक्शन और अन्य उत्पादन यूनिट्स पर गहरा असर डाल सकती है। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि कंपनी इस हड़ताल को कैसे हैंडल करती है और इसका क्या समाधान निकलता है?

Exit mobile version