Site icon NewsNorth

अगले 48 घंटे में शुरू होगा World War-3, क्या सच होने जा रही है नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी?

israel-hamas-gaza-war-syria-lebanon-attacks

इजरायल (Israel) पर सीरिया (Syria) और लेबनान (Lebanon) से हमला

Prophecy of Nostradamus World War-3 : दुनियाभर में कई देशों के बीच तनातनी बढ़ने लगी है, रूस और युक्रेन का युद्ध इजराइल और फलस्तीन के बीच चल रहा युद्ध ने जहा दुनियाभर के देशों को दो ध्रुव में बांट दिया है, तो वही अब इन्ही सब हालातों के बीच एक भविष्यवाणी ने दुनिया भर में सुर्खियां बटोरी हैं।

जी हा! नए नास्त्रेदमस’ के नाम से मशहूर भारतीय खगोलशास्त्री कुशाल कुमार ने चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है। जिसे लेकर दुनियाभर में चर्चाएं शुरू हो गई है।

क्या है भविष्यवाणी?

कुशल कुमार ने द डेली स्टार को एक साक्षात्कार में बताया कि, 18 जून को विश्व युद्ध 3 शूरु होने के लिए सबसे मजबूत ग्रहीय संघर्ष है। उन्होंने 18 जून की तारीख पर जोर देते हुए कहा है कि अगले दो दिनों में विश्व युद्ध 3 शुरू होने वाला है। आपकों बता दे, मशहूर भारतीय खगोलशास्त्री कुशाल कुमार की यह बात बेहद डराने वाली है क्योंकि उनकी कही हुई कई बात पहले सच हो चुकी है।

रईसी की मौत की भविष्यवाणी हुई थी सही

कुशल कुमार को आधुनिक समय के नास्त्रेदमस की परिभाषा दी गई है, उनकी कही बात पहले भी सही साबित हुई है, उन्होंने इसके पूर्व में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत को लेकर भविष्यवाणी की थी। उनकी यह भविष्यवाणी सच हो गई (Prophecy of Nostradamus World War-3 )  और ईरानी राष्ट्रपति पिछले महीने हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए थे।

तीसरे विश्व युद्ध के लिए क्या कहा?

आधुनिक समय के नास्त्रेदमस यानि की कुशल ने अपनी भविष्यवाणी में कहा कि, तीसरा विश्व युद्ध मानवजाति के लिए महाविनाश लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि आसमान से सैटेलाइट टूटकर नीचे गिर जाएंगे। जंगल जलकर राख हो जाएंगे और विश्व में न्यूक्लियर विंटर शुरू हो जाएगा, तमाम देश एक दूसरे के साथ लड़ मरेंगे और ये युद्ध पूरी दुनिया तबाह कर देगा।

See Also

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

अपनी बात में जोर देने के लिए कुशल ने हालिया घटना का जिक्र करते हुए भारत प्रशासित कश्मीर राज्य में हिंदू तीर्थयात्रियों पर हुए आतंकी हमले का हवाला दिया है। इसके साथ ही उन्होंने उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच असैन्यीकृत क्षेत्र में गोलीबारी के बारे में भी बात की है।

Exit mobile version