UPSC 2024 Prelims Admit Cards Out: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सर्विस एग्जाम प्रिलिम्स 2024 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आयोग ने शुक्रवार यानी 7 जून, 2024 को ही सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड लिंक लाइव किया है, जिसका इस्तेमाल कर छात्र एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके लिए उम्मीदवारों को संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा और फिर संबंधित लिंक पर क्लिक कर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व अन्य जानकारियाँ दर्ज करते हुए एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।
UPSC 2024 Prelims Admit Cards Out
आपको बता दें, इस साल के लिए यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 का आयोजन 16 जून 2024 को किया जाना है। ऐसे में अब छात्रों के पास परीक्षा से संबंधित हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए पर्याप्त समय है। जैसा हमनें पहले ही बताया आयोग द्वारा रिलीज किए जाने वाले बाद उम्मीदवार अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी या फिर रोल नंबर के जरिए प्रिलिम्स एग्जाम का एडमिट कार्ड हासिल कर सकते हैं।
न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!
यूपीएससी द्वारा जारी की गई आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, इस बार परीक्षा के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), और भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) सहित विभिन्न केंद्रीय सरकारी सेवाओं और विभागों में लगभग 1056 पदों पर भर्तियाँ की जानी हैं।
इसी परीक्षा के प्रथम चरण के रूप में 16 जून, 2024 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2024 का आयोजन किया जा रहा है।