Now Reading
कांग्रेस नेता ने दिया बड़ा बयान, नीतीश कुमार या चंद्रबाबू नायडू प्रधानमंत्री के उम्मीदवार!

कांग्रेस नेता ने दिया बड़ा बयान, नीतीश कुमार या चंद्रबाबू नायडू प्रधानमंत्री के उम्मीदवार!

  • नीतीश कुमार चंद्रबाबू नायडू भी प्रधानमंत्री बन सकते हैं-कांग्रेस नेता
  • नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू के संपर्क में इंडिया गठबंधन.
nitish-locket-will-save-us-from-disaster-as-alert-device

Nitish Kumar or Chandrababu Naidu the next Prime Minister: लोकसभा चुनावों में किसी भी पार्टी को मतदाताओं ने स्पष्ट बहुमत न देकर राजनीतिक पार्टियों को संकट में डाल दिया है। हालांकि एनडीए गठबंधन को स्पष्ट बहुमत हासिल होता दिख रहा है परन्तु इसमें दो सहयोगी पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व को लेकर भी कयास लगाए जा रहें है कि वह एनडीए गठबंधन छोड़कर इंडिया गठबंधन में जा सकते है।

इस बार प्रधानमंत्री की कुर्सी किसे मिलती है, यह तय बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आंधप्रदेश में धमाकेदार प्रदर्शन से चौंकाने वाले चंद्रबाबू नायडू के हाथ में है। कांग्रेस के नेतृत्व वाला इंडिया गठबंधन अपनी सरकार बनने की संभावनाओं से इंकार नही कर रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन ने अपने पक्ष में मिलाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उप प्रधानमंत्री और आंधप्रदेश के नेता चंद्रबाबू नायडू को आंधप्रदेश राज्य को विशेष दर्जा देने की पेशकश की है।

नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू बन सकते है प्रधानमंत्री

इस बीच कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के सुपुत्र कांग्रेस नेता और विधायक जयवर्धन सिंह के एक बयान ने सुर्खियां बटोरी है। दिग्विजय सिंह राजगढ़ लोकसभा सीट से करारी हार को लेकर उन्होंने अपने बयान में इसकी वजह लाड़ली बहना योजना को बताया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना का असर लोकसभा (Nitish Kumar or Chandrababu Naidu the next Prime Minister) में भी देखा गया।

वही इंडिया गठंबधन को लेकर आए चुनाव परिणामों को लेकर उन्होंने कहा कि, अभी कुछ भी हो सकता है! प्रधानमंत्री कोई भी बन सकता है। नीतीश कुमार चंद्रबाबू नायडू भी प्रधानमंत्री बन सकते हैं। इंडिया गठबंधन और कांग्रेस के नेता नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू के संपर्क में हैं।

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

See Also
'Sports quota' will be available in JEE (IIT) and NEET

गौरतलब हो, टीडीपी के मुखिया चंद्रबाबू नायडू और जेडीयू के चीफ नीतीश कुमार की पार्टी को लोकसभा चुनाव 2024 के अब तक के रुझान में दोनों ही पार्टियों 28 सीटें मिली हैं ऐसी दशा में दोनों ही पार्टी के नेता सरकार गठन में किंगमेकर या ख़ुद ही किंग बनते नज़र आ सकते है।

हालांकि इंडिया गठबंधन में अलग अलग क्षेत्रीय दलों के साथ सहमति बनें ऐसा मुश्किल है पर राजनीति में  कुछ भी असंभव नहीं हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा पीएम एनडीए गठबंधन का होता या फिर इंडिया गठबंधन का।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.