Site icon NewsNorth

दिल्ली: सरिता विहार फ्लाईओवर 2 महीने के लिए रहेगा बंद, दिल्ली-फरीदाबाद का सफर होगा मुश्किल, जाने वजह?

55000-tourist-vehicles-reaches-shimla-on-christmas-2023

Sarita Vihar flyover closed for 2 months: दिल्ली में आप मथुरा रोड में आवाजाही करते हो तो यह खबर आपके काम की है, दरअसल मथुरा रोड में सरिता विहार पुल को मरम्मत कार्य के चलते 2 महीनों के लिए बंद किया जाना है। जिसके चलते रोड में सुबह शाम काफ़ी भीड़ और जाम होने की संभावना है।

सरिता विहार पुल मरम्मत का कार्य 60 दिनों से अधिक चलना है, जिसके चलते 10 जून से फ्लाईओवर को बंद किया जाना है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार फ्लाई ओवर को चार अलग अलग चरणों में बंद किया जाएगा।

दिल्ली से फरीदाबाद और फरीदाबाद से दिल्ली सफ़र करने वाले होंगे परेशान

मथुरा रोड में दिल्ली से फरीदाबाद और फरीदाबाद से दिल्ली सफ़र करने वाले लोगों की संख्या काफ़ी अधिक होती है, जिसके चलते यहां सुबह और शाम के वक्त काफ़ी अधिक जाम लग जाता है। इसके लिए रोड में वैकल्पिक तौर में अंडर पास और फ्लाईओवर काफ़ी अधिक उपयोगी साबित होते है। जिसमें से सरिता विहार पुल भी जाम से निजात दिलाने के लिए उपयोगी साबित होता था, परंतु पुल के मरम्मत के चलते अब रोड में और अधिक जाम की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना है।

चार अलग-अलग चरणों में फ्लाईओवर के हिस्से होंगे बंद

सरिता विहार फ्लाईओवर में रोजाना लाखों गाड़ियां दिल्ली-फरीदाबाद के बीच सफर करती हैं। ऐसे में पुल को पूरी तरह बंद करने से यातायात व्यवस्था चरमरा सकती है, इस अंदेशे के तहत इसके कारण मरम्मत कार्य चार चरणों में किया जाएगा। इसके चलते एक समय पर पूरी फ्लाईओवर बंद नहीं होगा। केवल एक दिशा में फ्लाईओवर की आधी लेन बंद होगी जबकि आधी लेन पर गाड़ियां चलते रहने देने की बात की हैं।

यह मिल सकता है जाम

दिल्ली में बढ़ती आबादी और गाड़ियो की संख्या से जाम की घटना आम हो चुकी है, ऐसे में किसी सड़क फ्लाई ओवर या अंडर पास की मरम्मत और अधिक असुविधा उत्पन कर देती है।

See Also

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

सरिता विहार पुल मरम्मत कार्य के चलते सरिता विहार, बदरपुर, न्यू फ्रेंडस कॉलोनी, कालिंदी कुंज, ओखला, फरीदाबाद आदि जगह आने-जाने वालों को इसकी वजह से परेशानी होने की (Sarita Vihar flyover closed for 2 months) संभावना है। इस संभावित जाम की स्थिति से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा वैकल्पिक मार्गों के सुझाव तैयार किए जा रहे हैं।

Exit mobile version