Site icon NewsNorth

प्रयागराज से दिल्ली के लिए तीसरी फ्लाइट इस महीने से होगी शुरू? जानें पूरा विवरण!

Akasa third flight from Prayagraj to Delhi: प्रयागराज के लोगों के लिए यह खबर खुशी देने वाली हो सकती है। अब प्रयागराज से दिल्ली के लिए तीसरी फ्लाइट भी चालू होने जा रही है, जिसके बाद लोगो को विमान यात्रा में अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध होंगी।

इंडिगो और एयर एयरलाइंस के बाद प्रयागराज एयरपोर्ट से एयरलाइंस कंपनी Akasa भी प्रयागराज और दिल्ली के लिए एक नई उड़ान सेवा चालू करने जा रहा है। जिसकी अनुमति DGCA से उसे प्राप्त हो चुकी है। इसके अलावा एयरलाइंस कंपनी अकासा ने मई में ही मुंबई और बेंगलुरु के लिए भी उड़ान सेवा चालू करने के लिए भी तैयारी कर रहा हैं। मिली जानकारी के अनुसार कंपनी 25 मई से प्रयागराज-मुंबई की फ्लाइट सेवा चालू करने जा रहा हैं।

बेंगलुरु के लिए टाइम स्लाट में दिक्कतें

एयरलाइंस कंपनी अकासा प्रयागराज से बेंगलुरु के लिए भी एक नई उड़ान सेवा चालू करना चाहती है, मगर टाइम स्लॉट न उपलब्ध होने की वजह से अब तक यह नई उड़ान की अनुमति प्राप्त नही हो पाई है।

प्रयागराज एयरपोर्ट के निर्देशक के अनुसार, Akasa Air की ओर से प्रयागराज- बेंगलुरु के लिए उड़ान का समय मांगा गया है, वह उपलब्ध नहीं है चुंकि उसी समय इंडिगो के तीन विमानों का एयरपोर्ट में संचालन होता है। इस दौरान अकासा को भी अनुमति दी जाती है तो एयरपोर्ट में ट्रैफिक की समस्या खड़ी हो जायेगी। (Akasa third flight from Prayagraj to Delhi)  एयरलाइंस कंपनी अकासा 11 से 12 के बीच का समय मांग रही है वह प्रायगराज से 180 सीटर एयर बस चलाने में विचार कर रहा हैं।

See Also

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

एयरलाइंस कंपनी अकासा ने वेबसाइट में दी जानकारी

अकासा एयरलाइंस ने प्रयागराज से अपनी नई उड़ान सेवाओ के बारे में अपनी आधिकारिक वेबसाइट में जानकारी साझा की है, उसने वेबसाइट में लिखा, ‘प्रणाम प्रयागराज’  कुंभ मेले का विहंगम दृश्य भी वेबसाइट में अपलोड किया गया है। मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट का समय अंतराल 40 मिनिट का होगा। आध्यात्मिक नगर प्रयागराज में 40 मिनिट के अंतराल में दो विमान उपलब्ध रहेंगे। विमान प्रयागराज से 1:40 को उड़ान भरेगा जो शाम को 4 बजे मुंबई लैंड करेगा वही इसके प्रयागराज पहुंचने का समय 1 बजे रहेगा।

Exit mobile version