Site icon NewsNorth

Delhi-NCR: ‘आश्रम से फरीदाबाद’ रूट में सफर करते समय 2 महीने तक होगी दिक्कत? जानें कारण!

55000-tourist-vehicles-reaches-shimla-on-christmas-2023

Difficulty in traveling on ‘Ashram to Faridabad’ route:यदि आप दिल्ली में सरिता विहार फलाईओवर का उपयोग करके मथुरा रोड में दिल्ली फरीदाबाद या फरीदाबाद-दिल्ली का सफर करते हो तो यह ख़बर आपके काम की है।

जी हां! फ्लाईओवर में मरम्मत के काम के चलते उक्त मार्ग में आवागमन प्रभावित रहेगा, ऐसे में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इसे लेकर आम लोगों के लिए एक सूचना जारी की हैं।

दक्षिणी दिल्ली स्थित सरिता विहार फ्लाईओवर पर 1 मई से PWD द्वारा मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा, जोकि 30 जून तक चलेगा। इस दौरान आश्रम से फरीदाबाद के बीच मथुरा रोड़ पर वाहन चालकों को दो महीने तक आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं। जानकारी के अनुसार दोनों ओर के फ्लाईओवर के मरम्मत कार्य में पीडब्ल्यूडी की दो महीनों तक का समय लग सकता है।

दिल्ली ट्रैफिक विभाग के अनुसार मथुरा रोड़ से प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहनों की दिल्ली- फरीदाबाद के बीच आवाजाही बनी रहती है, व्यस्त समय में तो ट्रैफिक दबाव और ज्यादा हो जाता है। इससे यहां रोजाना जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, ऐसे में पीडब्ल्यूडी द्वारा सरिता विहार फ्लाईओवर का मरम्मत कार्य अगले महीने से शुरू किया जाएगा।

विभाग के अनुसार, मरम्मत कार्य 4 चरणों में पूरा किया जाएगा। इसके चलते एक समय पर पूरा फ्लाईओवर बंद नहीं होगा। केवल एक साइड में फ्लाईओवर की आधी लेन बंद होगी जबकि आधी लेन पर वाहनों का संचालन होता रहेगा, इसके चलते एक समय पर केवल एक ही दिशा में वाहन चालकों को ट्रैफिक जाम से का सामना करना पड़ सकता हैं।

इन मांगों में जानें वाले यात्री होंगे परेशान

मरम्मत कार्य के दौरान यात्रा कर रहें वाहनों को ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है, इस दौरान सरिता विहार, ओखला, फरीदाबाद, बदरपुर, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, कालिंदी कुंज के तरफ यात्रा करने वाले वाहन चालकों (Difficulty in traveling on ‘Ashram to Faridabad’ route)  को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए ट्रैफिक विभाग अभी अन्य वैकल्पिक मार्ग तलाशने का काम कर रहा हैं।

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

पीडब्ल्यूडी को मरम्मत से पूर्व करनी होगी व्यवस्था

Exit mobile version