Site icon NewsNorth

सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 50% के आरक्षण का वादा, राहुल गाँधी का ऐलान

opposition-leaders-claim-hacking-attempt-apple-sends-alert

Image Credit: Rahul Gandhi (X.Com/@RahulGandhi)

50% reservation for women in government jobs: आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों ने अपने चुनावी वादों का पिटारा खोल दिया है, क्या सत्ता और क्या विपक्ष सभी आगमी लोकसभा चुनावों से पूर्व जनता के लिए लोकलुभावन वादें और गारंटी की बात करने लगे हैं।

इसी क्रम में देश की सबसे पुरानी पार्टी का तमगा प्राप्त कांग्रेस की ओर से एक बड़ा दावा किया गया है, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद नोकरियों में महिलाओं को 50% आरक्षण देने की बात कह दी है।

कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने अपने X अकाउंट में एक पोस्ट के जरिए महिलाओं के लिए नोकरी में 50% आरक्षण देने की बात कही है। अपने संदेश में कांग्रेस नेता ने महिलाओं को सरकारी नोकरियों में मिलने वाली भागीदारी में प्रशन उठाया है।

50% reservation for women in government jobs

कांग्रेस नेता ने अपने पोस्ट में कई प्रकार से महिला वोटर्स को लुभावने के लिए एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया है, कांग्रेस नेता ने अपनी पोस्ट में लिखा,

“आज भी 3 में से सिर्फ 1 महिला के हाथ में रोज़गार क्यों है? 10 सरकारी नौकरियों में से बस 1 पद पर महिला क्यों है? क्या भारत में महिलाओं की आबादी 50% नहीं है? क्या हायर सेकेंडरी और हायर एजुकेशन तक महिलाओं की मौजूदगी 50% नहीं है? अगर है तो फिर सिस्टम में उनकी हिस्सेदारी इतनी कम क्यों?”

कांग्रेस संसद से लेकर विधानसभा में महिला आरक्षण लागू करेगा

राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म में किए गए पोस्ट में सिर्फ़ सरकारी नोकरी में नही बल्कि संसद और विधानसभा में भी महिलाओं की भागीदारी को लेकर पार्टी के आरक्षण लागू करने के पक्ष की बात कही है।अपनी बातों के बल देते हुए कांग्रेस नेता ने कहा 50 फीसदी सरकारी पदों पर महिलाओं के होने से देश की हर महिला को ताकत मिलेगी साथ ही इससे भारत की किस्मत बदलेगी।

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

गौरतलब हो, देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस का बीते दो लोकसभा चुनावों में प्रदर्शन काफ़ी अधिक निराशाजनक रहा है, इस बार भी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने कई राज्यों में क्षेत्रीय पार्टियों के साथ गठबंधन करके चुनाव लडने का फैसला लिया है। दुसरी ओर भाजपा और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार अपनी जीत को लेकर आश्वत दिख रही है। भाजपा आगामी लोकसभा चुनावों में अपने सहयोगी दलों के साथ 400 प्लस का नारा बुलंद कर रही है। ऐसे में देखना दिलचप्स होगा की जनता किस पार्टी के वादों और गारंटी पर विश्वास जताती हैं।

See Also
Exit mobile version