Site icon NewsNorth

कांग्रेस अकाउंट फ्रीज: राहुल गाँधी ने उठाया सवाल, ‘नहीं कर पा रहे प्रचार, चुनाव आयोग-मीडिया सब खामोश’

Congress account freeze, Rahul Gandhi raised the question

Congress account freeze, Rahul Gandhi raised the question:कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार (21 मार्च 2024) प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया को संबोधित करते हुए अपने एक बयान में भारत में लोकतंत्र को लेकर सवाल उठाया है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह बात पार्टी के लोकसभा चुनाव से दो महीने पूर्व अकाउंट को फ्रीज करने को लेकर केन्द्र में मौजूद नरेंद्र मोदी सरकार के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मीडिया को संबोधन में अपने बयान में कहा, हमारे सभी बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं, हम कोई प्रचार कार्य नहीं कर सकते, हम अपने कार्यकर्ताओं का समर्थन नहीं कर सकते, आज हम रेल टिकट नहीं खरीद सकते यह भी सिर्फ़ इसलिए की 2017 – 18 के मामलों को बेस बनाकर खाते फ्रीज किए गए हैं। कांग्रेस ने यह भी कहा कि, 14 लाख 40 हजार यानी 0.7 फीसद अनियमितता के लिए 210 करोड़ की पैनल्टी लगाई गई है। जबकि आयकर कानून कहता है, ज्यादा से ज्यादा 10 हजार रुपए का फाइन लगाया जा सकता है। यह कार्रवाई सिर्फ़ कांग्रेस को आर्थिक रूप से कमज़ोर करने के लिए की गई है।

शासकीय संस्थाओं में भी उठाया सवाल

आयकर मामले में कांग्रेस के ऊपर की गई कार्रवाई को लेकर कांग्रेस नेता ने पूरे मामले को लेकर चुनाव आयोग, अदालत, संस्थाओं, मीडिया के ऊपर भी प्रश्न उठाया है, अपने बयान में कांग्रेस नेता ने इन संस्थाओं के ऊपर चुप्पी (Congress account freeze, Rahul Gandhi raised the question) साधने के आरोप लगाया है। उन्होंने अपने बयान में संस्थाओं के चुप रहकर ड्रामा देखने की बात कही।

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

See Also

लोकतंत्र को लेकर भी सवाल

प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने देश में लोकतंत्र न रहने का आरोप भी लगाया, कांग्रेस नेता ने कहा जिसे देश भर के 20% नागरिक वोट देते है, उस पार्टी का और मुख्य विपक्षी दल के खाते बंद कर दिए जाते है। कांग्रेस ने पार्टी के खाते बंद होने को लेकर भाजपा में आरोप लगाते हुए कहा है, कि भाजपा ने कांग्रेस के खाते फ्रीज नही किया है, बल्कि पूरे लोकतंत्र को फ्रीज किया है।

Exit mobile version