Site icon NewsNorth

महाराष्ट्र में मछली पकड़ने गए शख्स का पैर शार्क ने चबाया, शार्क की मौत

Shark attacks man who went fishing in Maharashtra

symbolic photo

Shark attacks man who went fishing in Maharashtra:इंसानों के द्वारा मछली को खाना या पकड़ना एक आम बात है, तब क्या हो जब मछली पकड़ने गए व्यक्ति को उल्टा मछली ही पकड़ ले और उसके ऊपर हमला करके उसे ज़ख्मी कर दे। ऐसा अनोखा मामला प्रकाश में आया है, जहा मछली का पकड़ने गया युवक को उल्टा मछली ने पकड़कर उसके पैरो को ज़ख्मी कर दिया है। घटना महाराष्ट्र के पालघर जिले के मनोर इलाके की है, यहां नदी में मछली पकड़ रहे एक युवक का शार्क मछली ने पैर पकड़कर काट लिया।

मनोर के पास वैत्राना नदी में एक विशालकाय शार्क मछली पाई गई जो इंसानों के ऊपर हमला कर रही है। इस शार्क मछली के हमले का शिकार 32 वर्षीय व्यक्ति विक्की गोवारी बना जब वह दोपहर के समय नदी में मछली पकड़ने गया था। उसी दौरान 200 किलो से ज्यादा वजनी एक विशालकाय (Shark attacks man who went fishing in Maharashtra) मछली ने उस पर हमला कर दिया और उनका पैर काट लिया।

मछली के काटे जाने के बाद युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, शार्क मछली के हमले की वजह से युवक के पैर का टेंडन टूट गया। जिसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया स्थिति गंभीर होने की वजह से उसे इलाज के लिए विनोबा भावे अस्पताल रेफर किया गया है।

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

See Also

समुद्र से रहने वाली शार्क नदी में कैसे!

मनोर के पास वैत्राना नदी में एक विशालकाय शार्क मछली पाई गई और इस मछली को देखने के लिए इलाके के नागरिकों में काफी उत्साह था हालांकि अब युवक के ऊपर हमले के बाद लोग इस मछली से भयभीत हुए है। कुछ लोगों ने हमले के बाद शार्क को पकड़ लिया, लेकिन तब तक शार्क की मौत हो चुकी थी। शार्क का वजन करीब 200 किलो होने का अनुमान लगाया जा रहा है। लोगों के अनुसार समुद्र में बाढ़ आ गई थी और बाढ़ के पानी के साथ यह विशालकाय मछली नदी तल में आ गई होगी है ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है।

Exit mobile version