Site icon NewsNorth

दिल्ली मेट्रो ने 13 फरवरी को तोड़ा अपना रिकॉर्ड, किसान आंदोलन बना वजह, जानें यहाँ!

greater-noida-west-metro-new-route-with-11-stations-dpr-approved

Delhi Metro broke its own record: दिल्ली में किसान आंदोलन और हंगामे के बीच एक सकारात्मक बात निकलकर आई है। आंदोलन की वजह से दिल्ली के कई रास्तों में जाम की स्थिति उत्पन्न होने की वजह से दिल्ली में नागरिकों ने दिल्ली की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेट्रो ट्रेन का उपयोग किया है, उपयोग भी ऐसा कि दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों की एक दिन में सबसे ज्यादा संख्या के मामले में अपना ही पुराना रिकॉड तोड़ दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली मेट्रो में मंगलवार यानी 13 फरवरी, 2024 को एक दिन में सर्वाधिक यात्रियों के यात्रा करने से नया रिकॉर्ड बन गया। 13 फरवरी को 71.09 लाख यात्रियों ने मेट्रो में यात्रा की। इसके पूर्व दिल्ली में मेट्रो में 2023 में सबसे अधिक एक दिन में यात्रा करने वाले यात्रियों का पुराना रिकॉर्ड टूट गया है।

आपको जानकारी के लिए बता दे, पिछले वर्ष 2023 सितम्बर में एक दिन में मेट्रो में यात्रा करने वाले यात्रियों की अधिकतम संख्या 71.03 लाख तक पहुंची थी, जो 13 फरवरी को किसान आंदोलन की वजह से मेट्रो में यात्रा करने पहुंचे यात्री संख्या से कम है।

Delhi Metro broke its own record

मेट्रो ने अपने X अकाउंट में शेयर जानकारी में बताया की मेट्रो में सफर करने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। 2024 में नए साल के दिन में 67 लाख लोगों ने यात्रा की थी। यह पिछले छह वर्षों में नए साल के दिन यात्रियों की सबसे अधिक संख्या थी। इस बात में खुशी जाहिर करते हुए मेट्रो ने यात्रियों से मेट्रो सेवा चुनने के लिए धन्यवाद दिया है।

See Also

गौरतलब हो, दिल्ली मेट्रो के माध्यम से पूरा दिल्ली और साथ ही साथ एनसीआर के कई इलाके आपस में जुड़े हुए हैं, इसमें एनसीआर के नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद शामिल हैं, किसान आंदोलन के मद्देनजर दिल्ली प्रशासन ने दिल्ली के कई इलाकों को सील कर रखा है, ऐसे में आम नागरिकों के लिए यात्रा के लिए दिल्ली मेट्रो एक उपयोगी संसाधन साबित हुई है।

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

आपको बताते चले दिल्ली में चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन के चलते प्रशासन द्वारा कल यानि 13 फरवरी को दिल्ली मेट्रो के 9 स्टेशनों के गेट बंद कर दिए थे परंतु यात्रियों को हो रही असुविधा को देखते हुए दिल्ली के सभी मेट्रो स्टेशनों के गेट खोल दिए गए है।

Exit mobile version