Site icon NewsNorth

ईरान में भारतीयों को वीजा फ्री एंट्री, हुआ ऐलान, जान लें शर्तें?

Free-visa-entry-for-Indians-in-Iran

Free visa entry for Indians in Iran: भारत के नागरिकों के लिए विदेशी सरजमीं में पर्यटन करने का सपना जैसे साकार होते दिख रहा है, वीजा आवेदन के बाद लंबी प्रोसेस और वीजा रद्द होने की वजह से कई बार पर्यटकों की घूमने की इक्षा समाप्त हो जाती है। ऐसी स्थिति से हाल फ़िलहाल कुछ देशों ने भारतीय नागरिकों को छूट प्रदान की है, श्रीलंका,थाइलैंड, मलेशिया के बाद अब भारत के नागरिकों के लिए ईरान ने भी पर्यटन वीजा में छूट प्रदान की है।

जी हा! अब ईरान में पर्यटन की दृष्टि से जाने वाले भारतीय नागरिकों के लिए तेहरान(ईरान) सरकार ने 4 फरवरी से नए नियमों को लागू करते हुए भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा में छूट प्रदान की है। हालांकि इस छूट मे तेहरान सरकार की ओर से कुछ नियमों को लागू किया है।

Free visa entry for Indians in Iran

ईरान में घूमने के लिये पर्यटकों के लिए कई स्थान मौजूद है, जिसमें यज्द शहर परफेक्ट डेस्टिनेशन में से एक है, ईरान की असली खूबसूरती तो यज्द में ही बसी है। यही वजह है कि दुनियाभर से पर्यटक इसे देखने आते हैं। यज़्द की जमीह मस्जिद, प्राचीन खारानक गांव, पर्सेपोलिस, नक्श-ए जहां स्क्वेयर, गुलिस्तान पैलेस, अर्ज-ए बाम किला, आजादी टावर जैसे बेहतरीन दर्शनीय स्थल ईरान में मौजूद है।

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

See Also

गौरतलब है, दुनियाभर में पर्यटकों के तौर में भारतीय नागरिकों की संख्या अच्छी खासी है, दुनिया के विभिन्न देशों में भारतीय नागरिकों के लिए पर्यटन वीजा देने की प्रकिया में छूट प्रदान की है, जिसके पीछे का कारण इन देशों में पर्यटन के क्षेत्र में भारतीय नागरिकों की मौजूदगी रही है। कुछ समय पूर्व मलेशिया, थाईलैंड, श्रीलंका और केन्या समेत कई देशों ने भारतीयों के लिए बिना वीजा एंट्री को शुरू किया है। इन देशों के बाद अब ईरान सरकार ने भी भारतीय पर्यटकों के लिए अपने देश के रास्ते खोल दिए हैं।

Exit mobile version