Site icon NewsNorth

दुनिया की सबसे महंगी रामायण, जापान की स्याही और फ्रांस का कागज

World_s-most-expensive-Ramayana

World’s most expensive Ramayana: देश में राम जन्मभूमि में भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह के आयोजन के लिए घोषित तारीख का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। 22 तारीख का दिन जैसे जैसे निकट आ रहा है, भारत का कोना कोना रामभक्ति के रस में डूब चुका है। कही से राम जन्मभूमि में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए प्रसाद तो कही से,उपहार तोहफे अयोध्या की राम नगरी में पहुंच रहे है। इसी क्रम में निकलर आई जानकारी के अनुसार दुनिया की सबसे महंगी रामायण भी अयोध्या पहुंच चुकी है।

World’s most expensive Ramayana

दुनिया की सबसे महंगी रामायण को बनाने के लिए दुनिया की सबसे बेहतरीन वस्तुओं का इस्तेमाल किया गया है। इसमें प्रयुक्त की गई लकड़ी से लेकर स्याही सभी वस्तु उच्च गुणवत्ता की है, जिसकी कीमत के बारे में दावा किया गया है कि यह ₹1.65 लाख की है।

दुनिया की सबसे महंगी रामायण का पेपर फ्रांस से

किताब के विक्रेता मनोज सोनी ने बताया कि,यह दुनिया की सबसे महंगी रामायण है इसमें बहुत सी खूबियां उपस्थित है,जैसे यह बेहद ही खूबसूरत डिजाइन में निर्मित की गई है, इसके निर्माण में पेपर का उपयोग किया गया है, जो फ्रांस से लाया गया है साथ ही यह एसिड फ्री है। रामायण की लिखावट में प्रयोग में ली गई स्याही जापान से बुलवाई गई है,जिसका निर्माण आर्गेनिक तरीके से हुआ है। इसका कवर इंपोर्टेट मैटेरियल का बनाया गया है।

राम मंदिर के डिजाइन के जैसे ही इसको डिजाइन किया गया है, रामायण को तीन फ्लोर में बांटा गया है, जैसे राम मंदिर का डिजाइन है। इसके टॉप फ्लोर पर स्टैंड है, जिससे रामायण को पढ़ने में सहूलियत होगी। इसके फ्लोर तैयार करने के लिए अमेरिकी वॉलनट का प्रयोग किया गया है।

See Also

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व इस रामायण को लेकर काफ़ी चर्चाएं देखी जा रही है, इसके निर्माण में लिया गया कागज के बारे में दावा किया गया है कि, यह दुनिया के किसी भी बाजार में नहीं मिलता है, यह किताब 400 साल तक खराब नहीं होगी साथ ही इस रामायण को चार पीढ़ियां पढ़ सकती हैं।

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

गौरतलब है, अयोध्या में भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए प्रशासन और आयोजक चाक चौबंद व्यवस्था में लगे हुए है। मंदिर निर्माण समिति ने देश में कई वीवीआईपी मेहमानों को आमंत्रित किया है। 22 जनवरी को यह ऐतिहासिक कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में संपन्न होगा। इसमें देश विदेशसे हजारों लोग शामिल होने का अनुमान है।

Exit mobile version