Site icon NewsNorth

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023: इंदौर 7वीं बार बना ‘सबसे साफ शहर’, सूरत भी शीर्ष पर

swachh-survekshan-2023-indore-surat-becomes-cleanest-city-7th-times

Swachh Survekshan 2023 – Indore & Surat Becomes Cleanest City: आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण अवॉर्ड-2023 प्रदान किए गए। और पिछले 6 सालों की तरह इस बार 7वीं बार भी ‘इंदौर’ (मध्य प्रदेश) देश का सबसे ‘साफ शहर’ बनकर उभरा। हालाँकि इस बार ‘सूरत’ (गुजरात) को भी संयुक्त तौर पर सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है।

स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 की इस बार की थीम ‘वेस्ट टू वेल्थ’ (Waste To Wealth) थी। 2024 में भी यही थीम चुनी गई है। इस सर्वेक्षण में देश के कुल 4477 शहरों में लगभग 9500 अंकों में सबसे अधिक अंक हासिल करते हुए, इंदौर और सूरत लिस्ट में शीर्ष पर रहे। साल 2017 से लगातार इंदौर स्वच्छ सर्वेक्षण में शीर्ष पर बना हुआ है।

Indore Becomes Cleanest City

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि वेस्ट यू वेल्थ आज की जरूरत है। देश में चल रहे स्वच्छता अभियान को एक जन आंदोलन का रूप देने में सभी का योगदान शामिल है। उन्होंने आगे कहा;

“स्वच्छता के अहमियत को लेकर गांधी जी के विचार और काम ही हमारी असल विरासत हैं।”

आपको बता दें फिलहाल भारत में ‘स्वच्छत भारत मिशन’ का दूसरा चरण चल रहा है, जिसमें अधिक से अधिक वस्तुअेां की रिसाइक्लिंग या रि-यूज जैसे तरीकों को अपनाने पर जोर दिया जा रहा है। भारत समेत जी-20 के सभी देश पहले ही जीरो वेस्ट के प्रयासों को बढ़ावा देने की बात कर चुके हैं।

Swachh Survekshan 2023 Awards: Highlights

▶︎ दिल्ली के भारत मंडपम में स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 समारोह आयोजित किया गया।

▶︎ इंदौर और सूरत संयुक्त तौर पर देस के सबसे स्वच्छ शहर चुके गए।

▶︎ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह पुरस्कार लिया।

See Also

▶︎ महू कैंटोनमेंट बोर्ड को देश का ‘सबसे स्वच्छ कैंटोनमेंट बोर्ड’ का पुरस्कार मिला।

▶︎ इस बार ‘महाराष्ट्र’ देश का सबसे स्वच्छ राज्य बना, जिसके बाद दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमशः मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ रहे।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 पुरस्कार

क्यों शीर्ष पर बना हुआ है इंदौर?

इंदौर के लगातार सबसे साफ शहर का दर्जा हासिल करने के पीछे कई कारण हैं, जो कुछ इस प्रकार हैं।

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

Exit mobile version