Site icon NewsNorth

NASA Christmas Tree: नासा ने अंतरिक्ष में खोजा ‘क्रिसमस ट्री’ तस्वीर वायरल, यहाँ देखें!

NASA Christmas Tree

image credit: nasa officals

NASA Christmas Tree: नासा (National Aeronautics and Space Administration) ने अंतरिक्ष में एक तस्वीर खींची है, अंतरिक्ष में तारों और गैस के समूह से तैयार ग्रीन कलर की यह तस्वीर शेयर करते हुए नासा ने कहा यह देखने में क्रिसमस ट्री जैसी प्रतीत हो रहा है। जिसके बाद से ही नासा (NASA Christmas Tree)की उक्त तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो गई है।

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

दरअसल पृथ्वी से लगभग 2500 प्रकाश वर्ष दूर तारों और गैस पिंड एक समूह अंतरिक्ष में विद्यमान है, जो देखने में काफ़ी हद तक ब्रह्मांड के समान ही प्रतीत हो रहा है,जब नासा वैज्ञानिक की टीम ने उक्त दृश्य को देखा तो उन्हें वह दृश्य क्रिसमस ट्री क्लस्टर के समान रंग बिरंगा नज़र आया। नासा ने उक्त दृश्य की तस्वीर अपने X (ट्विटर पूर्व नाम) में शेयर की है।

See Also

उक्त दृश्य के बारे में नासा के अनुसार, यह आकाशगंगा में मौजूद युवा तारों और गैस का समूह है, जो करीबन एक से पांच मिलियन वर्ष पुराने हो सकते है। यह मौजूद तारों में कुछ तारे सूर्य से छोटे और बड़े भी हो सकते है। इसमें से कुछ सूर्य के द्रव्यमान के 10 हिस्से से कम भी है। अन्य में 7 सौर द्रव्यमान मौजूद है।

NASA Christmas Tree: 25 तारीख क्रिसमस ट्री का ईसाई धर्म ने महत्व

क्रिसमस ईसाई धर्म के पैगंबर ईशा मसीह या यीशु के जन्म दिवस में दुनियाभर में मनाया जाने वाला है त्यौहार है, जिसे मुख्यत ईसाई समुदाय के लोगों द्वारा मनाया जाता है। इस दिन क्रिसमस ट्री का विशेष महत्व रहता है। कहा जाता है, क्रिसमस ट्री जीवन की निरंतरता का प्रतीक है।

इसे ईश्वर की ओर से दिए जाने वाले लंबे जीवन के आशीर्वाद के रूप में देखा जाता रहा है। मान्यता थी कि इसे सजाने से घर के बच्चों की आयु लम्बी होती है,इसी वजह से हर साल क्रिसमस डे पर क्रिसमस ट्री को सजाया जाता है,घर में क्रिसमस ट्री परिवार के सदस्यों के बीच रिश्तों को सौहार्दपूर्ण बनाता है।

Exit mobile version