Site icon NewsNorth

Third Mumbai: महाराष्ट्र सरकार ने दी नया शहर बसाने की मंजूरी, जानें क्या है पूरा प्लान!

Maharashtra government's plan Third Mumbai

Maharashtra government’s plan “Third Mumbai”: मुंबई की बढ़ती आबादी संख्या को लेकर महाराष्ट्र सरकार की ओर से एक बड़ी अपडेट निकलकर सामने आई है, शहर में मौजूद आबादी को एक बेहतर सुविधा इन्फ्रास्चक्चर और टांसपोर्ट सुविधा मुहैया कराने के लिए अब सरकार मुंबई के करीब एक नया शहर “थर्ड मुंबई” बसाने जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उक्त शहर मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Maharashtra government’s plan “Third Mumbai”) के आसपास डेवलप (विकसित) करने की योजना बनाई जा रही है।मुख्य शहर से इसका जुड़ाव मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक के जरिए होंगा बता दे, ट्रांस हार्बर मुंबई से नवी मुंबई, रायगढ़ को समुद्र के रास्ते जोड़ने वाले एक पुल है, जो तकरीबन 22 किमी लंबा है, इसके निर्माण के बाद से सेंट्रल मुंबई और नवी मुंबई की दूरी कम हो गई है, रिपोर्ट के अनुसार अब सरकार ने मुंबई में “थर्ड मुंबई” की योजना में मुहर लगा चुकी है।

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी या मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) को MMR (Mumbai Metropolitan Area) के अंतिम छोर को नया आकार देने का आदेश मिलने की उम्मीद है, जिसके लिए न्यू टाउन डेवलपमेंट अथॉरिटी (NTDA) नामक एक निकाय का गठन किया गया है।

जानकारी के अनुसार उल्वे, पेन, पनवेल, उरण, कर्जत और आसपास के 323 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र के हिस्से NTDA का हिस्सा होंगे। नवी मुंबई हवाई अड्डे के प्रभाव अधिसूचित क्षेत्र (NAINA) के अंतर्गत आने वाले 80-90 गांवों सहित लगभग 200 गांव होंगे, जिनके NTDA का हिस्सा बनने की संभावना है

Maharashtra government’s plan “Third Mumbai”:  विकसित और सुव्यवस्थित

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार “थर्ड मुंबई” सुव्यवस्थित होंगी। जिसमें सभी आवश्यक बुनियादी ढांचा होगा,जो एक अच्छी तरह से विकसित शहर में होने चाहिए। आवासीय (लक्जरी और किफायती) क्षेत्र, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स , डेटा सेंटर, बहुराष्ट्रीय कंपनियों और बैंकों और वित्तीय कंपनियों से लेकर बड़े नॉलेज पार्कों तक, इसमें सब कुछ होगा जो एक विकसित शहर की परिभाषा है।

See Also

गौरतलब है मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक के अलावा, खारकोपर-उरण लोकल ट्रेन कॉरिडोर, पनवेल-कर्जत लोकल कॉरिडोर, मेट्रो, नवी मुंबई हवाई अड्डा आदि बड़े प्रोजेक्ट शुरू हैं।

इसे देखते हुए विकासकों का ध्यान भी इन इलाकों पर गया है। जमीन, पानी, सड़क और बिजली किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं और ये संसाधन ‘नैना’ में उपलब्ध हैं। ऐसी स्थिति में “थर्ड मुंबई” योजना को अधिक बल मिलेगा।

Exit mobile version