Site icon NewsNorth

भारत में अब 189 स्पेस-टेक स्टार्टअप, 2014 में सिर्फ ‘1’ थी संख्या: सरकार

Now 189 space startups in India

image cerdit:dr.jitendra singh facebook account

189 space startup india: राज्यसभा में शीतकालीन सत्र चल रहा है, सत्र में एक प्रश्न के बाद केंद्र में विज्ञान एवं तकनीकी राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने सदन में जवाब देते हुए बताया कि, DPIIT (Department for Promotion of Industry and Internal Trade) स्टार्ट अप इंडिया पोर्टल के अनुसार भारत में अंतरिक्ष स्टार्टअप की संख्या 1 से बढ़कर 189 तक पहुंच गई है।

आपको जानकारी के लिए बता दे, (189 space startup india) 2014 की शुरुआत में अंतरिक्ष स्टार्टअप की संख्या सिर्फ 1 थी जो 2023 में बढ़कर 189 हो चुकी है।

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

 भारतीय अंतरिक्ष स्टार्टअप निवेश $124 मिलियन तक पहुंच गया है,केंद्र में विज्ञान एवं तकनीकी राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने लिखित उत्तर में जानकारी साझा की।

See Also

189 space startup india: सरकार ने भारतीय अंतरिक्ष नीति 2023 की घोषणा की

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, सरकार ने भारतीय अंतरिक्ष नीति 2023 की घोषणा की है, जो अंतरिक्ष गतिविधियों के सभी क्षेत्रों में गैर-सरकारी संस्थाओं (एनजीई) की शुरू से अंत तक भागीदारी को सक्षम बनाती है। उन्होंने कहा, अंतरिक्ष क्षेत्र में प्रोत्साहन और सुधार के कारण अन्य प्रमुख घटनाक्रम और प्रभाव इस प्रकार हैं:-

189 space startup india: 2040 में अंतरिक्ष अर्थव्यवथा मूल्य $40 बिलियन पहुंचने का अनुमान

इसके पहले भी एक निजी टीवी चैनल में कार्यक्रम के दौरान विज्ञान एवं तकनीकी राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने भारत मानव मिशन से पहले एक महिला रोबोट अंतरिक्ष यात्री व्योममित्र को अंतरिक्ष में लॉन्च करने वाली बात कही थी साथ ही भारतीय अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था का मूल्य वर्ष 2040 $40 बिलियन पहुंचने की बात कही थी बता दे, अभी भारतीय अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था का मूल्य $8 बिलियन ही है।

Exit mobile version