Site icon NewsNorth

NoiseFit Evolve 4 स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत?

noisefit-evolve-4-feature-price

NoiseFit Evolve 4 – Feature & Price: बीते कुछ समय से इंडियन इलेक्ट्रिनिक्स बाजारों में किफायती स्मार्टवॉच यूजर्स की पहली पसंद बने हुए है, इसमें भी स्मार्टवॉच मार्केट में घरेलू कंपनियों के रूप में Noise ने अपना दबदबा बनाए रखा है।

इस बीच अब कंपनी ने अपनी एक और नई NoiseFit Evolve 4 स्मार्टवॉच लॉन्च किया है। आपको जानकारी दे इसी महीने की शुरुवात में कंपनी ने ColorFit Pro स्मार्टवॉच लॉन्च की थी जिसे भारतीय उपभोक्ताओं द्वारा काफ़ी पसंद किया गया था।

कंपनी की नई NoiseFit Evolve 4, एक साफ गोलाकार (सर्कुलर) आकार डिजाइन के रूप में भारतीय उपभोक्ता के सामने प्रस्तुत की गई है, जिसमें दमदार बैटरी लाइफ टाइम के साथ ब्लूटूथ कनेक्टविटी दी गई है आइए आगे स्मार्टवॉच के अन्य फीचर्स के बारे में जानेंते है!

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

Noise की Evolve 4 में Noise Tru Sync तकनीक के साथ Bluetooth कॉलिंग है, जो निर्बाध कनेक्टिविटी सुनिश्चित करती है। 7 दिनों तक की प्रभावशाली बैटरी लाइफ के साथ, स्मार्टवॉच में एक जीवंत 1.46″ हमेशा चालू रहने वाली AMOLED स्क्रीन है, जिसमें 600 निट्स की चमक है।

स्मार्ट वॉच में उपभोक्ता को कस्टमाइज करने योग्य और क्लाउड-आधारित 100 से अधिक वॉच फेस चुन सकने का विकल्प भी मिलता है।

NoiseFit Evolve 4 के बेहतरीन फीचर्स

NoiseFit Evolve 4 नई स्मार्ट वॉच में उपभोक्ता को दैनिक दिनचर्या को व्यवस्थित रखने के लिए कई प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जा रही है, जिसमे 24×7 हार्ट रेट सेंसर, SpO2 ब्लड-ऑक्सीजन मॉनिटर, स्ट्रेस मॉनिटर, स्लीप ट्रैकर और पीरियड ट्रैकर जैसी सुविधाएँ हैं।

इसमें यूजर्स के लिए फिटनेस के लिए 100+ स्पोर्ट्स मोड की सुविधा प्रदान की गई हैं, स्मार्ट वॉच को IP68 पानी और धूल प्रतिरोध के साथ बनाया गया है। स्मार्ट वॉच सुरक्षा के लिए , NoiseFit Evolve 4 में एक आपातकालीन SOS सुविधा शामिल है। यह एंड्रॉइड (Android) और आईओएस (iOS) दोनों प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करती है।

NoiseFit Evolve 4 की कीमत और ऑफर

NoiseFit Evolve 4 की कीमत ₹3,999 है, इसके साथ कंपनी अपनी ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदी करने वाले पहले 500 ग्राहकों के लिए ₹500 की छूट, दे रही हैं। यह छूट सिर्फ़ 22 से 28 नवंबर तक उपलब्ध होगी।

कंपनी की ओर से जानकारी में बताया गया है कि NoiseFit Evolve तीन स्टाइलिश रंग विकल्पों में उपलब्ध होंगी जिसमें ग्राहकों के पास स्पेस ब्लू, क्लासिक ब्लैक, और एलीट ब्लैक (मेटालिक स्ट्रैप के साथ) जैसे विकल्प होंगे। स्मार्टवॉच 22 नवंबर को दोपहर 12 बजे से Noise की वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध हो जाएंगी।

Exit mobile version