Site icon NewsNorth

Bumble की संस्थापक और सीईओ Wolfe Herd देंगी अपने पद से इस्तीफा

bumble-founder-and-ceo-to-step-down

Image Credit: Whitney Wolfe Herd Instagram

Bumble Founder and CEO To Step Down: ऑनलाइन डेटिंग ऐप Bumble की संस्थापक Wolfe Herd ने कंपनी के सीईओ (CEO) पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है। उनकी जगह Bumble की नई सीईओ Lidiane Jones होगी। यह खबर आने के बाद सोमवार (6 नवंबर) Bumble के शेयरों में 9% की गिरावट देखने को मिली।

बता दे, Lidiane Jones असल में Steward Butterfield के स्वामित्व वाली कंपनी Slack Technologies की सीईओ हैं, और उन्होंने अपने करियर की शुरुवात Microsoft में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में की थी उन्होंने कई मल्टीनेशनल कंपनियां में अपनी सेवाए प्रदान जहां उन्हें लगभग 12 वर्षो से अधिक समय का अनुभव रहा है। वह अब नई कंपनी में 2 जनवरी को पदभार ग्रहण करेंगी। हालांकि कंपनी की संस्थापक Wolfe Herd कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में बनी रहेंगी।

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

Bumble CEO Step Down

Wolfe Herd ने कहा,

“उत्पादन और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में Lidiane Jones का अनुभव और कार्यक्षमता बेहतरीन है, अब कंपनी अपने उत्पादों में आर्टिफ़िशल इंटेलिजेन्स (AI) को अपनाना चाहती है।”

गौरतलब है कि Wolfe Herd ने 2014 में दुनिया के सबसे लोकप्रिय डेटिंग ऐप टिंडर छोड़ने के बाद Bumble की स्थापना की थी। ऐप के बारे में कहा जाता है इसमें महिलाओं को दी गई महत्वपूर्ण भूमिका इसको खास बनाती है।

See Also

यह महिलाओं के बीच काफ़ी लोकप्रिय हुई इस ऐप पर केवल महिलाएं ही आउटरीच कर सकती है। महिलाएं तय करती हैं कि आखिर उन्हें किसके साथ डेट पर जाना है। बीतें कुछ दशकों में डेटिंग ऐप की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। ऐसे में भारत समेत दुनिया भर के तमाम देशों में ये बाजार निरंतर प्रतिस्पर्धी होता जा रहा है।

Bumble के दुनियाभर में 4 करोड़ से अधिक मासिक एक्टिव यूजर्स हैं, इनमें 25 लाख से ज्यादा पेड यूजर हैं। यह डेटिंग ऐप दुनिया के 150 से ज्यादा देशों में काम करता है। इस यूनिक आइडिया की बदौलत ऑनलाइन डेटिंग ऐप Bumble की सीईओ और सह-संस्थापक Whitney Wolfe Herd सबसे कम उम्र की महिला अरबपति बन गई थी।

Exit mobile version