Site icon NewsNorth

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा धमाका, 52 लोगों की मौत, कई घायल

pakistan-to-start-expelling-illegal-immigrants-from-november-1

चित्र: GeoNews / पाकिस्तान

Massive Suicide Blast in Pakistan’s Balochistan, 35 killed: पाकिस्तान के पहले से ही अशांत क्षेत्र बलूचिस्तान में आज एक बड़े बम धमाके ने खबर आने तक, 52 लोगों की जान ले ली। यह धमाका, जो पाकिस्तान के जिओ न्यूज़ के अनुसार एक सुसाइड धमाका था, बलूचिस्तान के मदीना मस्जिद के पास हुआ । ग़ौरतलब है की इस धमाके में कई लोगों के घायल होने की खबर है।

धमाका दिन में हुआ, जब लोग बलूचिस्तान के माटुंग ज़िले की मदीना मस्जिद में ईद-मिलादुन-नबी का पर्व मना रहे थे। आपको बता दें, कि ईद-मिलादुन-नबी का पर्व इस्लामिक धर्म के संस्थापक, मुहम्मद, के जन्म दिवस पर हर साल मनाया जाता है।

Balochistan Blast Update

ज़िला सचिवालय के मुताबिक, इस धमाके में माटुंग ज़िले के उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) नवाज़ गशकारी की भी मृत्यु हो गई। वह हमले के दौरान रैली के ही ड्यूटी पर तैनात थे।

इस बीच स्थानीय पुलिस अधिकारी, जावेद लेहरी ने बताया कि यह एक आत्मघाती विस्फोट, जिसमें हमलावर ने डीएसपी की कार के समीप खड़े होकर, खुद को भी बम से उड़ा लिया। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, मृत्यु और घायलों दोनों की संख्या बढ़ सकती है।

फिलहाल मौके पर स्थानीय पुलिस आदि के मदद से घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाने का काम किया जा रहा है। वहीं अंतरिम सूचना मंत्री जान अचकजई के जानकारी दी कि एक बचाव दल ‘मस्तुंग’ के लिए रवाना कर दिया गया है और सभी अस्पतालों में आपातस्थिति लागू कर दी गई है। जान अचकजई ने कहा;

“ये हमला असल में विदेशी मदद से बलूचिस्तान में धार्मिक सहिष्णुता और शांति को खत्म करने का एक प्रयास है। यह धमाका असहनीय है।”

See Also

इस बीच सामने आ रही जानकारियों के मुताबिक, बलूचिस्तान के कार्यवाहक मुख्यमंत्री अली मर्दन डोमकी ने मामले की जानकारी हासिल करते हुए, अधिकारियों को हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।

संवेदनशील है इलाका

इस इलाक़े में पहले भी कई हमलें होते रहे हैं। इसके पीछे आतंकी समूहों के बीच की आपसी रंजिश या पाकिस्तान द्वारा बलूचिस्तान में उग्रवादियों के विद्रोह को कारण बताया जाता रहा है।

इतना ही नहीं बल्कि बीजिंग (चीन) की ‘बेल्ट एंड रोड’ पहल के चलते भी प्रांत में तनाव की स्थिति में इज़ाफा हुआ है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि स्थानीय लोग लगातार चीन की इस पहल का विरोध कर रहे हैं।

Exit mobile version