Now Reading
Microsoft Layoffs 2023: कंपनी आज से शुरू कर सकती है, 11,000 कर्मचारियों की छंटनी – रिपोर्ट

Microsoft Layoffs 2023: कंपनी आज से शुरू कर सकती है, 11,000 कर्मचारियों की छंटनी – रिपोर्ट

microsoft-is-shutting-down-free-version-of-teams

Microsoft Layoffs 2023: पिछले साल से शुरू हुआ छंटनी का दौर इस साल थमनें के बजाए और तेज होता नजर आ रहा है। हाल में ही सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2023 की शुरुआत के महज 15 दिनों के भीतर ही लगभग 91 टेक कंपनियाँ अब तक 24,000 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल चुकी हैं।

इस लिस्ट में Twitter, Amazon, Meta, Ola, कई बड़े नाम शामिल हैं और अब टेक दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाने के लिए तैयार नजर आ रही है।

जी हाँ! हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) आज से बड़े पैमानें पर अपने कर्मचारियों की संख्या में कटौती की शुरुआत कर सकती है।

असल में Reuters की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने कंपनी के 5% कर्मचारियों की छंटनी करने का मन बना लिया है। कंपनी के मौजूदा कुल कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से देखें तो यह आँकड़ा 11,000 तक जा सकता है।

रिपोर्ट की मानें तो इस नई छंटनी की प्रक्रिया का ऐलान कंपनी द्वारा आज ही किया जा सकता है और आने वाले हफ्ते में ही माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) अपने कर्मचारियों को निकालना शुरू कर देगी।

यह भी सामने आया है कि इस छंटनी में कंपनी का इंजीनियरिंग विभाग और मानव संसाधन (HR) विभाग सबसे अधिक प्रभावित हो सकता है।

layoffs 2023

वैसे अब तक माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। फिलहाल माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) में कुल 2,20,000 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं।

अगर आपको याद हो तो पिछले साल अक्टूबर में, माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने कथित रूप से अपने कई विभागों के लगभग 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था।

Microsoft Layoffs 2023: क्या है छंटनी का संभावित कारण?

रिपोर्ट के अनुसार, पिछली कई तिमाही से पर्सनल कंप्यूटर (PCs) मार्केट में गिरावट दर्ज की जा रही है। जाहिर है इसका सीधा नकारात्मक असर Windows और इससे संबंधित डिवाइसों की बिक्री पर पड़ा है।

See Also
nhai-removes-paytm-from-list-of-authorised-banks

साथ ही साथ कंपनी अपने क्लाउड यूनिट Azure को लेकर भी सक्रिय विकास को बनाए रखना चाहती है। इसलिए हो सकता है कि मौजूदा समय में वैश्विक अर्थव्यवस्था में चल रही संभावित मंदी की स्थितियों और शेयर मार्केट में टेक कंपनियों की ख़राब होती हालत को देखते हुए, कंपनी ने एक और बड़ी छंटनी करने का फैसला किया हो।

इसके पहले, साल की शुरुआत में ही Amazon ने 18,000 से अधिक कर्मचारियों को निकालने का ऐलान किया था। कुछ ही दिनों बाद Ola द्वारा लगभग 200 और ShareChat की पैरेंट कंपनी द्वारा 600 कर्मचारियों की छंटनी की खबर सामने आई थी। Salesforce ने भी अपने 10% या कहें तो 8,000 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की थी।

वहीं नवंबर, 2022 में Facebook, Instagram और WhatsApp पर मालिकाना हक रखने वाली कंपनी Meta ने अपने कुल कर्मचारियों में से लगभग 13% (~ 11,000 कर्मचारियों) को नौकरी से निकाल दिया था।

वहीं Snapchat भी कुछ महीनों पहले अपने लगभग 20% कर्मचारियों (1,200 लोगों) की छंटनी कर चुका है। इसमें Twitter का नाम भी शमिल हैं, जिसके नए मालिक ईलॉन मस्क (Elon Musk) ने लगभग 3,500 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

 

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.