Site icon NewsNorth

Uber in 2022: भारतीयों ने इस साल Uber Cabs में तय किया ‘450 करोड़ किलोमीटर’ का सफर

uber-launches-group-rides-feature-in-india

Uber Cabs in 2022 Report: कैब सर्विस आज के दौर में काफी आम हो गई है। भारत में भी मेट्रो शहरों के साथ ही साथ टियर-II और टियर-III में भी कैब सेवाओं का चलन काफी तेजी से बढ़ा है। इस क्षेत्र में Uber और Ola दो बड़े नाम हैं।

और अब इन्हीं में से एक Uber India ने अपनी इस साल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की है और इसमें कुछ दिलचस्प आँकड़े सामने आए हैं। Uber ने ‘How India Ubered in 2022’ नाम से एक रिपोर्ट पेश की है, जिसमें भारतीय ग्राहकों के राइडिंग पैटर्न की दिलचस्प झलक देखनें को मिलती है।

ऐसी तमाम ख़बरें सबसे पहले पाने के लिए जुड़ें हमारे टेलीग्राम चैनल से!: (टेलीग्राम चैनल लिंक)

रिपोर्ट में सामने आए आँकड़ो के अनुसार, Uber की कम लागत वाली सेवा – ‘Uber Go’ सबसे लोकप्रिय सर्विस साबित हुई, वहीं Uber Auto इस मामले में दूसरे पायदान पर रही। कंपनी के मुताबिक, साल 2022 में भारतीयों ने कुल तौर पर 11 बिलियन मिनट का सफर तय किया है।

Uber India in 2022:

कंपनी की इस वार्षिक रिपोर्ट की मानें तो दिल्ली-एनसीआर में सबसे ज्यादा ट्रिप्स दर्ज की गई, वहीं इसके बाद लिस्ट में बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई और कोलकाता का स्थान रहा।

गौर करने वाली बात ये है कि Uber ने सबसे ज़्यादा ट्रिप्स शाम 5 बजे से शाम 6 बजे के बीच बुक होती देखीं, जब ऑफ़िस से लौटने वालों की संख्या सबसे अधिक होती है।

अगर साल 2022 में Uber की इंटरसिटी ट्रिप्स की बात करें तो इसमें टॉप पाँच रुट्स – ‘मुंबई से पुणे’, ‘मुंबई से नासिक’, ‘दिल्ली से आगरा’, ‘जयपुर से चंडीगढ़’ और ‘लखनऊ से कानपुर’ रहे।

वहीं साल 2022 में देश भर में भारतीयों ने Uber के जरिए किल 450 करोड़ किलोमीटर का सफर तय किया, जो लगभग पृथ्वी से नेपच्यून (प्लूटो के बाहर होने के बाद, सौरमंडल का अंतिम ग्रह) की दूरी के बराबर है।

See Also

साल 2022 में Uber ने भारत के कई नए शहरों में भी अपना विस्तार किया है, और अब कंपनी भारत के सभी सातों पूर्वोत्तर राज्यों में उपस्थिति दर्ज करवाने वाली पहली राइड-शेयरिंग कंपनी बन गई है।

ALSO READ: “हर मिनट 137 ऑर्डर”: Swiggy ने जारी किए साल 2022 से संबंधित कुछ दिलचस्प आँकड़े!

वर्तमान समय में भारत के 123 शहरों में मौजूदगी रखने वाली Uber India ने वित्त वर्ष 2022 में अपने वार्षिक राजस्व में 7.1% की वृद्धि दर्ज करते हुए ₹396.95 करोड़ का आँकड़ा छुआ। इसी वित्त वर्ष में कंपनी का कुल नुकसान वित्त वर्ष 2021 में ₹333.89 करोड़ के मुकाबले घटकर ₹216.42 करोड़ पर आ गया।

वैसे इस साल Uber ने कुछ नए सुरक्षा फीचर्स भी पेश किए, जिनमें Auto Rear Seat Belt Reminder से लेकर RideCheck 3.0 और SOS Integration जैसी चीजें शामिल रहीं।

Exit mobile version