Site icon NewsNorth

1.28-इंच के गोल डिस्प्ले के साथ NoiseFit Core स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च

noisefit-core-smartwatch-features-price-in-india

Credits: Noise

NoiseFit Core Smartwatch: स्मार्टवॉच भारत में काफ़ी तेज़ी से लोकप्रियता हासिल कर रही है। इसका बड़ा कारण है कि Apple और Samsung के अलावा भी अब तमाम अन्य कंपनियाँ किफ़ायती क़ीमतों पर स्मार्टवॉच के साथ बाज़ार में उतरी हैं।

इसी कड़ी में अब भारत आधारित ब्रांड Noise ने आज देश में अपनी नई स्मार्टवॉच, NoiseFit Core को लॉन्च किया है।

ऐसी तमाम ख़बरें सबसे पहले पाने के लिए जुड़ें हमारे टेलीग्राम चैनल से!: (टेलीग्राम चैनल लिंक)

एक गोल डिस्प्ले और जिंक-अलॉय बॉडी के साथ पेश की गई इस स्मार्टवॉच को ग्राहकों द्वारा काफ़ी पसंद किए जाने की उम्मीद है। तो आइए जानते हैं इस स्मार्टवॉच के फ़ीचर्स और क़ीमत के बारे में विस्तार से!

NoiseFit Core Smartwatch Features:

सबसे पहले शुरू करें डिस्प्ले की, तो NoiseFit Core में 240×240 रिज़ॉल्यूशन के साथ 1.28-इंच TFT 2.5D कर्व्ड पैनल दिया गया है।

ये स्मार्टवॉच ब्लूटूथ 5.0 के ज़रिए स्मार्टफोन से कनेक्ट होती है। इस वॉच में 13 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। Noise की इस नई स्मार्टवॉच को पानी और धूल प्रतिरोध को लेकर IP68 रेटिंग प्राप्त है।

दिलचस्प ये है कि NoiseFit Core अपने 24×7 हार्ट मॉनिटरिंग फीचर के चलते लगातार आपके हार्ट रेट को मापती है।

Credits: Noise

ज़ाहिर है की ये वॉच आपकी नींद को भी ट्रैक कर सकती है, और साथ ही आपके सोने के समय को बेहतर बनाने के लिए आपको सुझाव भी देती नजर आएगी।

See Also

वहीं बैटरी की बात करें तो इसमें आपको 285mAh की बैटरी दी जा रही है, जो सामान्य इस्तेमाल के लिहाज़ से एक बार चार्ज करने पर 7 दिनों तक चल सकती है।

और जैसा की आजकल काफ़ी सामान्य होता जा रहा है, इसमें भी आपको वॉच फ़ेस को कस्टमाइज़ करने का विकल्प दिया जा रहा है। इस डिवाइस के ज़रिए आप कॉल, मैसेज और अन्य नोटिफिकेशन भी देख सकते हैं, साथ ही कैमरा और म्यूज़िक कंट्रोल भी कर सकेंगें।

NoiseFit Core Smartwatch Price in India

बात की जाए NoiseFit Core की कीमत की तो भारत में इसके लिए आपको ₹2,999 चुकाने होंगें। इसको दो रंग विकल्पों में – चारकोल ब्लैक और सिल्वर ग्रे में पेश किया गया है। ये स्मार्ट वॉच फ़िलहाल Noise के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Exit mobile version