Site icon NewsNorth

वैश्विक बाजार में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को लॉन्च करने के मक़सद से Ola ने किया Etergo का अधिग्रहण

Ola Electric in Trouble, CCPA Issues Notice After 10000 Complaints  

बीते दिनों Ola Electric Mobility Pvt Ltd (Ola Electric) ने नीदरलैंड के एम्सटर्डम स्थित इलेक्ट्रिक स्कूटर OEM कंपनी Etergo BV का अधिग्रहण किया। और अपने इस अधिग्रहण के साथ ही अब Ola Electric ने वैश्विक और राष्ट्रीय स्तर पर प्रीमियम इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में प्रवेश की भी घोषणा कर दी है।

जी हाँ! बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहन बाज़ार को देखते हुए Ola ने 2014 में स्थापित Etergo का अधिग्रहण किया है, जिसनें एक ऑल-इलेक्ट्रिक अत्याधुनिक AppScooter विकसित किया है। इस स्कूटर को CES 2019 में अपने डिजाइन और इंजीनियरिंग पहलुओं पर दूसरें प्रतियोगियों के बीच और दुनिया भर में कई अन्य पुरस्कार भी मिलें हैं।

पहली बार 2018 में सामने आए इस AppScooter 240 किमी रेंज और बेहतरीन प्रदर्शन के लिए एक स्वैपेबल उच्च ऊर्जा वाली बैटरी प्रदान की गयी है।

दरसल इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स शहरी रूप से यात्राओं के लिहाज़ से काफ़ी बेहतर समाधान के रूप में देखे जाने लगें हैं। ख़ासकर की COVID के हालातों को देखते यह और भी अधिक प्रासंगिक विकल्प बन चुकें हैं।

इस बीच अधिग्रहण के बाद अब Ola Electric का लक्ष्य आगामी समय में दुनिया भर में क़रीब 100 मिलियन से अधिक और भारत में 20 मिलियन + भारतीय इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बाज़ार में उतारने का है।

असल में क्लीन एनर्जी के मक़सद के साथ शुरू की गयी Ola Electric अब दोपहिया वाहन में भी अपनी पकड़ मज़बूत करना चाहती है।

देश भर में व्यापक चार्जिंग और स्वैपिंग नेटवर्क स्थापित करने की योजना के साथ, Ola Electric वर्तमान में 2 और 3 पहिया वाहनों पर ध्यान देने के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों को तैनात करने और शहरों में चार्जिंग समाधान विकसित करने को लेकर कई पायलट कार्यक्रम चला रहा है।

दरसल Ola Electric का लक्ष्य भारत और दुनिया भर में लोगों के लिए इलेक्ट्रिक और स्मार्ट शहरी मोबिलिटी समाधान का पूरा एक सेट तैयार करना है।

इस बीच Ola के संस्थापक और सीईओ, भाविश अग्रवाल ने कहा;

See Also

“इलेक्ट्रिक मोबिलिटी समाधान भविष्य में काफ़ी डिमांड में होंगें और मौजूदा समय में COVID की वजह से पैदा हुए हालातों ने इस बात को और साफ़ कर दिया है।”

“हर साल कारों की तुलना में दुनिया भर में दोपहिया वाहनों की बिक्री काफ़ी अधिक होती है। इलेक्ट्रिक, डिजिटल रूप से जुड़ी क्षमताओं के साथ, दोपहिया वाहन दुनिया भर में एक सबसे बेहतर विकल्प बन सकतें हैं। हम इन उत्पादों को भारत में बनाने के लिए इंजीनियरिंग, डिजाइन और विनिर्माण में सर्वश्रेष्ठ वैश्विक क्षमताओं के जुड़ने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।”

इसके लिए Ola Electric भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक वितरण कंपनियों के साथ राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में बैटरी स्वैपिंग और चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना के माध्यम से एक अनुकूल ईवी तंत्र विकसित करने की दिशा में भी काम कर रहा है।

Ola Electric ने अपने बोर्ड में प्रसिद्ध ऑटोमोबाइल उद्योग के दिग्गजों जैसे BVR Subbu और Jaime Ardila को भी शामिल किया।

Exit mobile version