Site icon NewsNorth

$1380 की कीमत के साथ लॉन्च हुआ Samsung का Galaxy Z Flip फोल्डेबल स्मार्टफोन; 14 फरवरी से होगा उपलब्ध

जब भी बात एक शानदार गैर-फोल्डेबल Android स्मार्टफोन की होती है, तब Samsung का नाम बिना किसी शक सबसे प्रमुखता से सामने आता है।

लेकिन फोल्डेबल स्मार्टफोन की बात आने पर Samsung के लिए इतने ही भरोसे के साथ यह बात कह पाना थोडा मुश्किल जरुर है।

लेकिन हमें इस बात को भी नहीं भूलना चाहिए कि Samsung ने ही हमें दुनिया का पहला कमर्शियल फोल्डेबल स्मार्टफोन दिया था, हालाँकि वह प्रयास अधूरा ही रहा।

लेकिन अब इतिहास को सुधारते हुए कल हुए Unpacked 2020 नामक एक इवेंट में, इस कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने Galaxy Z Flip नाम से एक नया फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च किया। और जैसा की अटकलें लगायीं जा रहीं थी, इसकी कीमत $1380 तय की गई है।

आपको बता दें इस नए Galaxy Z Flip की बहुत सी खूबियों का ख़ुलासा कंपनी के ऑस्कर विज्ञापन में ही हो गया था। और आधिकारिक खुलासे से पहले ही लीक के जरिये सामने आई कुछ जानकारियाँ बड़े पैमाने पर सच साबित हुई हैं।

यह फ़ोन 2636 x 1080 पिक्सल स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन के साथ 6.7 इंच के क्लैमशेल फोल्डेबल डिस्प्ले से लैस है। फ़ोन Samsung UI 2.0 के साथ Android 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

इसमें एक बाहरी डिस्प्ले भी है जो आकार में सिर्फ 1.06-इंच है, जिसको नोटिफिकेशन के लिए फ्रंट कैमरा के बगल में जगह दी गई है, और यह बैटरी प्रतिशत दिखाता है। आपको बता दें यह फ़ोन 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ SD855 + SoC द्वारा संचालित है।

वहीँ इस स्मार्टफोन में पीछे की ओर 12 MP प्राइमरी सेंसर और 12MP वाइड-एंगल लेंस दिया गया है। साथ ही फ़ोन में फ्रंट की ओर ऑटोफोकस के साथ 10MP का कैमरा भी दिया गया है। यह स्मार्टफोन 3300 mAh बैटरी और 15W फास्ट चार्जिंग सुविधा से लैस नज़र आता है।

कंपनी ने इस फ़ोन के बारे में बहुत अधिक जानकारी साझा तो नहीं की लेकिन Samsung अपने इस नए फोल्डेबल फ़ोन के दिलचस्प ‘Flex Mode’ के बारे में बात करता नज़र आया। दरसल यह मोड फोन को दो अलग-अलग वर्गों में बाँटता है, पहला इंटरैक्शन क्षेत्र के रूप में और दूसरा देखने योग्य स्क्रीन के रूप में।

See Also

इस बीच आपको बता दें Galaxy Z Flip आपको Mirror Purple और Mirror Black रंगों में सीमित तौर पर उपलब्ध होगा। 14 फरवरी, 2020 से यह फ़ोन अमेरिका और कोरिया सहित चुनिंदा बाजारों में बिक्री के लिहाज़ से पेश कर दिया जाएगा, साथ ही Mirror Gold विकल्प भी चुनिंदा देशों में बिकता नज़र आएगा।

दिलचस्प यह है कि Galaxy Z Flip फोल्डेबल स्मार्टफोनों में एक अलग ही दृष्टिकोण जाहिर करता नज़र आता है। फोल्डेबल स्मार्टफोन जैसे Motorola का लोकप्रिय Razr का नया फोल्डेबल अवतार उम्मीद के मुताबिक $1499 की कीमत पर न ही प्रदर्शन और न ही कोई खास नई पेशकश के लिहाज़ से खरा उतरता दिखाई दिया था।

Razr में एक बात जो खास थी, वह था उसका कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर। और अब Samsung भी अपने इस नए Z Flip के जरिये ऐसी ही पेशकश कर रहा है। और वैसे भी आज के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स से यही अपेक्षा भी की जाती है कि वह आकार और वजन के लिहाज़ से मौजूदा स्मार्टफोनों की तुलना में कम हों।

हालाँकि इस पर लोगों की कई और भी राय हो सकतीं हैं, लेकिन अधिकांश उपयोगकर्ताओं के लिए इस्तेमाल के लिहाज़ से आकर और वजन काफी मायने रखता है।

बाकी Galaxy Z Flip से जुड़ी और भी जानकारियों के लिए बने रहियें हमारे साथ।

Exit mobile version