Site icon NewsNorth

Info Edge के फाउंडर ‘संजीव बिखचंदानी’ को मिला भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्मश्री’

भारत के स्टार्टअप जगत में पहले ही एक व्यापक पहचान बना चुके टेक समूह, Info Edge फाउंडर ‘संजीव बिखचंदानी’ ने एक और कीर्तिमान अपने नाम किया है।

दरसल संजीव बिखचंदानी को असंख्य क्षेत्रों में व्यक्तिगत योगदान के चलते भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान यानि ‘पद्मश्री’ से सम्मानित किया गया है।

गृह मंत्रालय के एक बयान के अनुसार बिखचंदानी को ‘बिज़नेस और इंडस्ट्री’ श्रेणी में पद्मश्री दिया गया है।

आपको बता दें अपने नाम की घोषणा के तुरंत बाद, संजीव बिखचंदानी ने ट्वीट करते हुए कहा उन्हें बेहद ख़ुशी है कि वह इस सम्मान के लिए चुने गए। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि वह इस सम्मान के जरिये देश की स्टार्टअप कम्युनिटी का प्रतिनिधित्व कर रहें हैं।

बता दें Info Edge असल में भारत में अपने लोकप्रिय इंटरनेट ब्रांडों के चलते मशहूर है। Naukri.com, 99acres.com, jeevansaathi.com जैसे लोकप्रिय ऑनलाइन ब्रांड इसके मालिकाना हक़ वाले पोर्टफोलियो में शुमार हैं।

दिलचस्प यह है कि इस कंपनी की स्थापना बिखचंदानी ने 1997 में ₹2,000 की राशि के साथ की थी।

See Also

फ़िलहाल कंपनी करीब 4,000 से अधिक कर्मचारियों के होने का दावा करती है और इसकी कुल वैल्यूएशन $4.5 बिलियन से अधिक है। कंपनी Jeevansathi.com, 99acres.com और Shiksha.com सहित कई अन्य ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म भी चलाती है।

इतना ही नहीं बल्कि यह भारतीय स्टॉक एक्सचेंजों में सूचीबद्ध होने वाली पहली इंटरनेट कंपनी थी। इसके अलावा संजीव बाखचंदानी ने Zomato, Policybazaar, Shopkirana और Ustraa जैसे बड़े स्टार्टअप में भी निवेश किया हुआ है। इसके साथ ही वह अशोक विश्वविद्यालय के संस्थापक ट्रस्टी भी हैं।

दरसल इस साल पद्मश्री से कला, साहित्य और शिक्षा, चिकित्सा, व्यापार और उद्योग, खेल, सार्वजनिक मामलों, सामाजिक कार्य और विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्रों से जुड़ी कुल 118 प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मानित किया गया है।

Exit mobile version