Site icon NewsNorth

Motorola का फोल्डेबल फ़ोन ‘Moto Razr’ भारत में लॉन्च होने को तैयार

Motorola के फोल्डेबल फोन, Moto Razr का ऐलान काफी दिनों पहले ही हो गया था, और जिसके चलते कई लोग इस फ़ोन के भारत में लॉन्च किये जाने का बेसब्री से इंतज़ार भी कर रहें हैं। और अब ऐसे लोगों के लिए एक खुशखबरी है।

जी हाँ! Motorola का फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन, Moto Razr भारत में लॉन्च होने को पूरी तरह से तैयार है। आपको बता दें इस फ़ोन की कीमतों का ऐलान 14 नवंबर को ही कर दिया गया था, जिसके अनुसार इसकी कीमत $1500 तय की गई है।

लेकिन कीमतों के ऐलान के अब लगभग एक महीनें बाद कंपनी ने इसके भारत में लॉन्च की अटकलों को तेज कर दिया है। जी हाँ! दरसल Motorola ने अपने एक अधिकारिक ट्वीट के जरिये इसका ऐलान किया है।

इसके साथ ही कंपनी ने भारत में फोन की बुकिंग के लिए वेबसाइट पर सेवाओं का आगाज़ कर दिया है।

दरसल कंपनी ने अपने ट्वीट में कहा,

https://twitter.com/motorolaindia/status/1205471743399186432

Motorola के इस फ़ोन की सबसे अहम ख़ासियत देखा जाए, तो वो है इसका फोल्डेबल फीचर। लेकिन शायद आपको याद हो, कुछ सालों पहले भी Motorola ऐसे ही एक फोल्डेबल फ़ोन के साथ बाज़ार में उतरा था, जिसको Moto Razr सीरीज के तहत ही लॉन्च किया गया था।   

हालाँकि अब यह नया फ़ोन पुराने फोल्डेबल फ़ोन से जाहिर तौर पर बेहतर है। दरसल इस फोल्डेबल फोन में दो स्क्रीन दी गई हैं।

See Also

आपको बता दें सबसे ऊपर वाली स्क्रीन या कहें तो ‘Quick Screen’ में 16MP का कैमरा प्रदान किया गया है, जो उपयोगकर्ता को फोन के बंद होने पर भी सेल्फी क्लिक करने की सुविधा देता है।

इसके साथ ही अनफोल्डेबल हालत में यही कैमरा रियर कैमरे के रूप में भी काम करता नज़र आता है। आपको बता दें OLED डिस्प्ले वाली यह ‘Quick Screen’ साइज़ में 2.7 इंच है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 4: 3 है।

वहीँ आइये आपको इस फ़ोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में थोड़ी जानकारी दे देते हैं:

साथ ही आपको बता दें यह फ़ोन Razr Erbuds, USB-A से USB-C चार्जिंग केबल और 3.5mm ऑडियो port डोंगल भी दिया गया है। इसके साथ ही खबरें यह हैं कि यह फ़ोन Android 9 ‘Pie’ पर संचालित होगा।

Exit mobile version