Site icon NewsNorth

TikTok ने किया 1.5Bn डाउनलोड का आँकड़ा पार; भारत में हुए सबसे ज्यादा डाउनलोड

tiktok-layoffs-entire-india-staff

इस बात में कोई शक नहीं कि TikTok वर्तमान समय में देश और दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म बन चुका है। और अब आँकड़े भी इस बात की गवाही देते नज़र आ रहें हैं।

दरसल शोर्ट विडियो आधारित ऐप TikTok ने अब दुनिया भर में App Store के साथ-साथ Google Play पर 1.5 बिलियन डाउनलोड के आँकड़े को पार कर लिया है। 

और जैसा की स्वाभाविक नज़र आ रहा था, भारत में इसके डाउनलोड आँकड़े सबसे अधिक करीब 466.8 मिलियन रहे, जो कुल डाउनलोड का करीब 31% है।

जी हाँ! दरसल मोबाइल इंटेलिजेंस फर्म Sensor Tower की एक रिपोर्ट के अनुसार 2019 में TikTok ने कुल 614 मिलियन डाउनलोड दर्ज किये, जो पिछले साल की तुलना में 6% अधिक है।

वहीँ बिना किसी शक के भारत 2019 में TikTok को तेजी से अपनाने वाला देश बनकर उभरा और इस साल देश में अब तक इस ऐप के 277.6 मिलियन डाउनलोड दर्ज किये गये। आपको बता दें यह सभी वैश्विक इंस्टाल का लगभग 45% है।

वहीँ चीन भारत के बाद 45.5 मिलियन और 7.4% की डाउनलोड हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर जगह बनाता नज़र आया। वहीँ अमेरिका इस साल 37.6 मिलियन इंस्टाल और लगभग 6% की डाउनलोड हिस्सेदारी के साथ तीसरे पायदान पर नज़र आया।

इस बीच आपको बता दें Sensor Tower के अनुसार इन आंकड़ों में देश के भीतर होने वाले थर्ड पार्टी एंड्रॉइड स्टोर्स के इंस्टॉल के आँकड़ो को शामिल नहीं किया गया है।

See Also

आपको बता दें 614 मिलियन डाउनलोड के साथ TikTok इस साल का वर्ष सबसे अधिक डाउनलोड किया जाने वाला गैर-गेमिंग ऐप भी बन गया है, जिसने पहले स्थान पर काबिज WhatsApp (707.4 मिलियन इंस्टॉल) और दूसरे स्थान पर रहे Facebook Messenger (636.2 मिलियन डाउनलोड) के बाद अपनी जगह बनायीं।

वहीँ Facebook जहाँ 587 मिलियन डाउनलोड के साथ चौथे स्थान पर नज़र आया वहीँ Instagram 376.2 मिलियन के साथ पांचवें स्थान पर जगह बनाने में कामयाब रहा।

साथ ही हम आपको याद दिला दें TikTok ने फरवरी 2019 में ही 1 बिलियन डाउनलोड के आँकड़े को पार कर लिया था और अब इस्र्फ़ पिछले 9 महीनें में ही इस ऐप में 500 मिलियन इंस्टाल दर्ज किये हैं।

Exit mobile version